सनराइज स्कूल विजेता व एमओ एकेडमी बना उपविजेता

Net ball championship. पूर्वी सिंहभूम नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से रविवार को बाराद्वारी में अंडर-19 जिला स्तरीय नेट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से रविवार को बाराद्वारी में अंडर-19 जिला स्तरीय नेट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. बालिका वर्ग में केजीबीवी पोटका विजेता व घाटशिला की स्कूल टीम को उपविजेता बनी. बालक वर्ग में सनराइज पब्लिक स्कूल, मानगो ने विजेता का खिताब जीता और एमओ अकादमी के छात्रों को उपविजेता घोषित किया गया. इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसपी सिंह, राम अवध सिंह (वैज्ञानिक, परमाणु ऊर्जा विभाग), मनिंदर सिंह (राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी), प्रमोद कुमार पांडे (स्पोर्ट्स टीचर), महेश तिर्की (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर), दिलीप राज ठाकुर (अंपायर एवं झारखंड कोच), डब्ल्यू. रहमान, प्रियब्रत दत्ता, रुमा हलदार, अमीर फिरदौसी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >