सुबोल चटर्जी बने तकनीकी पदाधिकारी

जमशेदपुर. जमशेदपुर के खेल शिक्षक सुबल चटर्जी राज्य स्तरीय खो-खो तकनीकी पदाधिकारी बन गये है. रांची में 23 जून को झारखंड राज्य खो-खो संघ की

जमशेदपुर. जमशेदपुर के खेल शिक्षक सुबल चटर्जी राज्य स्तरीय खो-खो तकनीकी पदाधिकारी बन गये है. रांची में 23 जून को झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से पांचवीं राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी, कोच और तकनीकी प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया था. इसमें सुबोल चटर्जी ग्र-ए हासिल करते हुए उत्तीर्ण हुए. झारखंड राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने सुबोल चटर्जी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. सुबोल चटर्जी को पूर्वी सिंहभूम जिला खो -खो संघ के सदस्य समिति के सचिव विक्टर विजय, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा कार्यकारी सदस्य डब्लू रहमान, राजकुमार, डोबो चाकिया, एम अरशद और दिगंबर मिश्रा ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >