Sky diving at jamshedpur sonari airport : शहरवासी ले रहे हैं स्काइ डाइविंग का आनंद

जमशेदपुर. झारखंड पर्यटन विभाग व स्काई हाई इंडिया की ओर से सोनारी एयरपोर्ट पर स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है.

जमशेदपुर. झारखंड पर्यटन विभाग व स्काई हाई इंडिया की ओर से सोनारी एयरपोर्ट पर स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. 29 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में शहरवासी जमकर स्काई डाइविंग का मजा ले रहे हैं. ऊंचाई से लोग पूरी सेफ्टी में छलांग लागकर आनंदित हो रहे हैं. इस उत्सव के अंतर्गत प्रतिभागियों को लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई से प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ स्काई डाइविंग का अद्वितीय अनुभव प्राप्त हो रहा है. यह आयोजन राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं और पर्यटकों के बीच उत्साह का केंद्र बन रहा है. इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.skyhighindia.com पर जाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं. दुमका में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक इस रोमांचक खेल का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >