Aiff sub junior football league match : कार्तिक मरांडी के गोल से जेएफसी अंडर-14 टीम जीती

पश्चिम बंगाल के कल्याणी में गुरुवार को जेएफसी की अंडर-14 टीम व यूनाइडेट स्पोर्ट्स क्लब के बीच एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के ग्रुप जी के जोनल राउंड का मैच खेला गया.

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल के कल्याणी में गुरुवार को जेएफसी की अंडर-14 टीम व यूनाइडेट स्पोर्ट्स क्लब के बीच एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के ग्रुप जी के जोनल राउंड का मैच खेला गया. इसमें जमशेदपुर की टीम 2-0 से विजयी रही. लगातार सात जीत दर्ज करते हुए कुल 21 अंकों के साथ जेएफसी की टीम ने फाइनल राउंड में क्वालिफाइ करने के करीब पहुंच गयी है. इस मैच के जीत हीरो कार्तिक मरांडी रहे. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दो गोल किये. कार्तिक ने मैच के 18वें व 34वें मिनट में गोल दागे. ग्रुप-जी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही जेएफसी की टीम 29 मार्च को छत्तीसगढ़ में नारायणपुर में अपना अगला मैच आरकेएम फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >