जमशेदपुर. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सब जूनियर अंडर-13 फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. अलग-अलग शहरों में आयोजित इस लीग के ग्रुप-जे के मैच जेआरडी में होंगे. एक मई तक चलने वाली इस लीग में जेएफसी के अललावा, द डायमंड रॉक्स एफसी, कॉरबेट एफसी और श्रीनिधि एफसी की टीमें हिस्सा ले रही हैं. एक दिन में कुल चार मैच खेले जायेंगे. पहला मैच सुबह सात बजे से शुरू होगा. वहीं दिन का अंतिम मैच शाम पांच बजे से होगा. शनिवार 27 अप्रैल को पहला मैच जेएफसी व कॉरबेट एफसी के बीच सुबह सात बजे से खेला जायेगा. इस लीग के लिए जेएफसी टीम की घोषणा जल्दी की जायेगी.
सब जूनियर फुटबॉल लीग जेआरडी में 27 से

सब जूनियर फुटबॉल लीग जेआरडी में 27 से
Copied link
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सब जूनियर अंडर-13 फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.