एमजीएम : एनएच-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत

एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित मुखिया डांगा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हरिपद सिंह सरदार (25) की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.

जमशेदपुर :

एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित मुखिया डांगा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हरिपद सिंह सरदार (25) की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. हरिपद मानगो वर्कर्स कॉलेज के सेकेंड इयर का छात्र था. उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना शनिवार रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरिपद सिंह शनिवार की रात को बाइक से अपने घर इदिलबेड़ा की ओर जा रहा था. उसी दौरान मुखियाडांगा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >