Strength lifting Sneha Kumari: शहर की स्नेहा कुमारी ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जीते दो पक

शहर की स्नेहा कुमारी ने ईस्टईन इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो पदक जीते.

जमशेदपुर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्लगुड़ी में आयोजित ईर्स्टन इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम किए. मानगो गौड़ बस्ती की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया. उन्हें ने कुल 157.5 किलो भार उठाकर यह पदक हासिल किया. इसके अलावा उन्हेंने एक अलग इवेंट में रजत पदक हासिल किया. स्नेहा कुमारी इससे पहले भी नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है. उनका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ था. लेकिन, आर्थिक कठिनाई के कारण वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >