Jamshedpur News : राजधानी, गीतांजली एक्सप्रेस पर पथराव, दो वंदेभारत का भी टूटा मिला कांच

Jamshedpur News : ट्रेनों पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को एक बार फिर से दो ट्रेनों पर पथराव की घटना सामने आयी है.

ट्रेनों पर पथराव की जांच कर रही आरपीएफ

Jamshedpur News :

ट्रेनों पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को एक बार फिर से दो ट्रेनों पर पथराव की घटना सामने आयी है. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर भद्रक के पास पथराव किया गया. टाटानगर से जाने वाले यात्री बोगी संख्या बी-5 में खिड़की के पास बैठे थे. अचानक से किसी ने पत्थर फेंका जिससे बोगी का कांच टूट गया. इसकी रिपोर्ट तत्काल ट्रेन में मौजूद आरपीएफ को दी गयी. बाद में भद्रक में इसकी लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. वहीं, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस ट्रेन पर सीनी और चक्रधरपुर के बीच पथराव किया गया. इसमें बी-3 बोगी का एक कांच टूट गया. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आयी.

इसको लेकर रेलवे की ओर से आरपीएफ में एक मामला दर्ज कराया गया है. आरपीएफ मामले की जांच कर रही है. इसके अलावे टाटानगर से होकर गुजरने वाली दो वंदेभारत ट्रेन के सी-4 और सी-5 बोगी का कांच भी टूटा हुआ मिला है. कांच कैसे टूटी, इसकी जांच की जा रही है. ट्रेनों पर पथराव की घटना बढ़ने से रेलवे व यात्रियों की चिंता बढ़ गयी है. इसको लेकर रेलवे की ओर से नये सिरे से रणनीति बनायी जा रही है. बता दें कि बीते सप्ताह भी एक वंदेभारत पर पथराव किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >