Jamshepur sports news : अंजन भट्टाचार्य की स्मृति में होगा इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

जमशेदपुर. स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ की बैठक रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई.

जमशेदपुर. स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ की बैठक रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई. बैठक में पूर्व अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेटर व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अंजन भट्टाचार्य की स्मृति में इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसमें 16 राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी. नवंबर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में अरुण सिंह (मुख्य संरक्षक), कुणाल षाड़ंगी, केश्वर साहु, दिलजोय बोस (संरक्षक), विश्वनाथ राय (चेयरमैन), शिवनाथ पाल (उप चेयरमैन), नारायण मुखर्जी (अध्यक्ष), भास्कर सेन (उपाध्यक्ष), सोमनाथ पाल (सचिव), श्याम कुमार (कोषाध्यक्ष) शामिल है. बैठक में रत्नागिरी व रणजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >