दक्षिण पूर्व रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, विकास कार्य से कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया है. हालांकि, कुछ ट्रेनों को विकास कार्यों के चलते रद्द किया गया है या उनका परिचालन सीमित किया गया है.

जमशेदपुर/चक्रधरपुर : त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. वहीं, आद्रा व नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द और कुछ का परिचालन आद्रा तक सीमित किया गया है.

स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

रांची-आनंद विहार स्पेशल 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक, शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक तथा सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक चलेगी. इसी क्रम में सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल भी 2 अक्तूबर से 27 नवंबर और वापसी में 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी.

सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में विकास कार्य के चलते 08611 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 14, 21 व 28 सितंबर तथा 08612 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर और 1 अक्तूबर को रद्द रहेगी.

आद्रा मंडल में ट्रेनें प्रभावित : 14 से 20 सितंबर तक विकास कार्य के कारण आसनसोल-आद्रा-आसनसोल, आद्रा-भागा-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की सेवाएं निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी. वहीं, टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर आद्रा तक ही होगा और वहीं से वापसी में खुलेगी. इससे टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू : 14, 17 व 20 सितंबर को

68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू : 15 व 20 सितंबर को

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल : 14, 17, 19 व 20 सितंबर को

ये ट्रेनें आद्रा तक चलेंगी और वहीं से खुलेंगी

8056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू : 20 सितंबर को

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस : 14 व 17 सितंबर को

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू : 15 व 16 सितंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >