जिले समेत सूबे में लैंपस में सदस्य वृद्धि के लिए चलेगा विशेष अभियान आज से

जिले समेत सूबे में लैंपस में सदस्य वृद्धि के लिए चलेगा विशेष अभियान आज से

अभियान आज से लेकर 24 जून 2025 तक चलेगा. गांव व पंचायत में रहने वाले लैंपस का सदस्य बनने के लिए एक सौ रुपये का शुल्क व दस रुपये आवेदन शुल्क लगेगा

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जिले समेत सूबे में लैंपस में सदस्य वृद्धि के लिए विशेष अभियान शुक्रवार से चलेगा. यह अभियान 25 अप्रैल से लेकर 24 जून 2025 तक चलेगा. गांव व पंचायत में रहने वाले लैंपस का सदस्य बनने के लिए एक सौ रुपये का शुल्क व दस रुपये आवेदन शुल्क लगेगा. यह सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष उम्र की अर्हता हैं. हालांकि प्रति परिवार एक सदस्य ही पंचायत के लैंपस में सदस्य बन सकेंगे. लैंपस का सदस्य बनने से ग्रामीण को खाद, बीज मिलने,पेट्रोल पंप का रिटेल आउटलेट खोलने,जन औषधि केंद्र के द्वारा सस्ती दवा बेचने का यूनिट खोलने, एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर बनने, कृषि आधारित उद्योग लगाने समेत अन्य सरकारी योजना से सीधे जुड़ जायेंगे. ग्रामीण को राज्य व केंद्र सरकार की योजना का लाभ आसानी से ले सकेंगे. यह जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार से अगले 30 दिनों चल तक चलने वाले लैंपस में सदस्य वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा.इसके लिए सहायक निबंधन सहयोग समितियां, सभी सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >