सोनारी : गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

सोनारी : गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

जमशेदपुर.

सोनारी पुलिस ने डोबो ब्रिज के पास से गांजा के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 22 ग्राम गांजा बरामद किया है. पकड़ाये गये दोनों नाबालिग कदमा के रहने वाला है. पूछताछ करने के बाद दोनों को रिमांड होम भेज दिया हे. घटना 15 दिसंबर की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डोबो ब्रिज के पास दो लड़के गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर फौरन मौके पर पहुंची. जहां पुलिस को देख कर दोनों भागने लगे. उसके बाद पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >