Jamshedpur News : सोनारी : पूजा के दीपक से कमरे में लगी आग, टीवी समेत घरेलू सामान राख

सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर धोबी लाइन निवासी संतोष कुमार के मकान के एक कमरे में शनिवार को आग लग गयी.

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

Jamshedpur News :

सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर धोबी लाइन निवासी संतोष कुमार के मकान के एक कमरे में शनिवार को आग लग गयी. हालांकि, आग लगते ही मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अपने मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं. शनिवार रात को वह घर के मंदिर में दीपक जलाकर बाहर चले गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि दीपक के गिरने से पहले मंदिर और फिर कमरे में रखे अन्य सामान में आग लग गयी. आग ने जब विकराल रूप धारण किया, तब इसकी जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को हुई. इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को घटना की सूचना दी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आगजनी की इस घटना में खिड़की, टीवी समेत कई घरेलू सामान जलकर राख हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >