Jamshedpur News : सोनारी : घर से चोरी मामले में एक युवक और दो नाबालिग धराये

सोनारी गुरुजात संघ क्लब हाउस के पास रहने वाले पी विजय कुमार के घर का ताला तोड़ कर गहने और अन्य सामान की चोरी मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है.

Jamshedpur News :

सोनारी गुरुजात संघ क्लब हाउस के पास रहने वाले पी विजय कुमार के घर का ताला तोड़ कर गहने और अन्य सामान की चोरी मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. पकड़ाने वालों में आयुष पांडेय और दो नाबालिग शामिल है.

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी हुई सोने-चांदी के गहने व नकद चार हजार रुपये बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि नौ अगस्त को अज्ञात चोरों ने विजय कुमार के घर का ताला तोड़ कर गहना और दस हजार रुपये नकद की चोरी कर ली थी. इसके बाद पी विजय कुमार ने सोनारी थाना में केस दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >