जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में डायमंड सीसी को दो विकेट से हराया. डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में दस विकेट पर 142 रन बनाए. आकाश सिंह ने 43, विराट सिंह ने 34 व कुंज बिहारी सिंह ने 21 रनों की पारी खेली. हैप्पी पनेसर ने तीन, सुमित व अनुभव सिंह नो दो-दो विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 21.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयुष कुमार ने नाबाद 52 रन बनाए. रतिराज सिंह ने तीन विकेट लिये. हैप्पी पनेसर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca a division cricket league : रोमांचक मैच में एल टाउन की टीम दो विकेट से जीती
एल टाउन की टीम ने सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में डायमंड सीसी को दो विकेट से हराया.

Jsca a division cricket league : रोमांचक मैच में एल टाउन की टीम दो विकेट से जीती