जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन स्कूल, टेल्को में झारखंड टेनिक्वाइट एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आंध्रा स्कूल की टीम विजेता व जुस्को स्कूल कदमा की टीम उपविजेता बनी. वहीं, बालिका वर्ग में मेजबान शिक्षा निकेतन की टीम ने खिताब अपने नाम किया. डीबीएमएस की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा. मिश्रित युगल वर्ग में शिक्षा निकेतन ने खिताब अपने नाम किया. बीपीएम स्कूल, बर्मामाइंस की टीम उपविजेता रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुमिता डे (प्रिंसिपल शिक्षा निकेतन स्कूल ) , रजनी पांडे (उप प्रिंसिपल, शिक्षा निकेतन स्कूल), राजीव मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल 6 स्कूल के 69 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. झारखंड टेनिक्वाइट एसोसिएशन के सचिव अली रजा की निगरानी में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इस खेल को बढ़ावा देना और इस खेल के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था.
Inter school tenikoit tournament concluded : आंध्रा स्कूल और शिक्षा निकेतन की टीम बनी चैंपियन
जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन स्कूल, टेल्को में झारखंड टेनिक्वाइट एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल टेनिक्वाइट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.
