Jamshedpur news.पूर्वी सिंहभूम जिले में दोनों अनुमंडल में एक-एक ठोस कचरा प्रबंधन की यूनिट लगेगा

बदलाव. गांव से शहर तक कचरा अब समस्या नहीं, बल्कि समाधान बनेगा

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिले के दोनों अनुमंडल (धालभूम और घाटशिला) में एक-एक कुल दो ठोस कचरा प्रबंधन की यूनिट लगेगा. 2025-26 वित्तीय वर्ष में लगने वाले प्रोजेक्ट में जिले के निष्पादित कचरा से खाद्य और जिस अंश का निष्पादन नहीं होगा, इसे जिले की रोड बनाने व अन्य कार्य के लिए उस मटेरियल का इस्तेमाल हो सकेगा. इतना ही नहीं ठोस कचरा प्रबंधन के दोनों प्रोजेक्ट में जिले के पंचायत, प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर स्थानीय युवकों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. चूंकि घर-घर कचरा उठाव व निष्पादन के लिए प्रति घर से निर्धारित शुल्क वसूला जाना है. इसके अलावा सूखा व गिला कचरा को अलग करने का काम भी किया जाना है. इस कार्य से जुड़े युवक-युवती को इस प्रोजेक्ट से प्राप्त राशि बांटा जाना है, इससे प्रोजेक्ट स्थायी रूप से आत्मनिर्भर आसानी से हो जायेगा. कुल मिलाकर जिले में गांव से शहर तक कचरा अब समस्या नहीं, बल्कि समाधान बनेगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट के स्थल चयन व धरातल पर कार्यान्वयन को लेकर जल्द ग्राम सभा किया जायेगा. इस बाबत मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि को जिला प्रशासन ने जवाबदेही सौंपी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >