Jamshedpur News : सीतारामडेरा : चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ दो गिरफ्तार
Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड कल्याण नगर निवासी रीतेश कुमार और मोहित कुमार शामिल है.
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड कल्याण नगर निवासी रीतेश कुमार और मोहित कुमार शामिल है.
सीतारामडेरा थाना में पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवकों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गत 29 मार्च को बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया था. इसी मामले में गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद किये गये हैं.