सीतारामडेरा : फरार वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

सीतारामडेरा पुलिस ने फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया.

जमशेदपुर :

सीतारामडेरा पुलिस ने फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में पंकज दास और मंगल भुइयां शामिल है. दोनों के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में केस दर्ज किया गया था. मंगल भुइयां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है. वहीं बिष्टुपुर पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में फरार आरोपी नौशाद को भी गिरफ्तार कर लिया है. नौशाद जुगसलाई का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >