जमशेदपुर में चंदन गिरि हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी-सास-साले समेत चार अज्ञात पर केस

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चंदन गिरि हत्याकांड में पत्नी, सास और साले के खिलाफ मामला दर्ज। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानिए पूरी घटना की जानकारी।

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी चंदन गिरि की हत्या के मामले में उसकी बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में चंदन की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी देवी, साला गोलू कौर समेत चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

घटना 25 अगस्त की बतायी जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार घटना के दिन चंदन अपनी पत्नी के साथ घूमने गया था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद चंदन ने अपनी पत्नी को एक दोस्त के साथ उसके मायके भेज दिया था.

अगले दिन चंदन का शव उसके ससुराल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ. शव की गर्दन पर गहरे निशान मिले थे, जिसके बाद हत्या की आशंका जतायी गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >