सिंहभूम सॉकर ने जंगल टाईगर को बराबरी पर रोका

जमशेदपुर. सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की टीम ने गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक बेहद रोमांचक मैच में जंगल टाईगर फुटबॉल क्लब को

जमशेदपुर. सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की टीम ने गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक बेहद रोमांचक मैच में जंगल टाईगर फुटबॉल क्लब को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया. सुनील मुर्मू ने पहेल मिनट में ही गोल करके जंगल टाईगर को बढ़त दिला दी. हाफ टाइम (45वें मिनट) से ठीक पहले मंजेश मार्डी ने गोल दागकते हुए जंगल टाईगर की बढ़त दोगुनी कर दी. हाफ टाइम के बाद सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की टीम ने वापसी करते हुए मैच में बराबरी हासिल कर ली. सिंहभूम सॉकर के रमेश हेंब्रम ने 57वें और राहुल टूडू ने 61वें मिनट में गोल किया. 28 जून को ग्राम विकास केंद्र और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >