सिदगोड़ा : छत से गिरकर घायल व्यक्ति की टीएमएच में मौत

छत से गिरकर घायल सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती के रहने वाले संजय कुमार द्विवेदी (41) की टीएमएच में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी.

जमशेदपुर :

छत से गिरकर घायल सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती के रहने वाले संजय कुमार द्विवेदी (41) की टीएमएच में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. संजय के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार अपने घर के प्रथम तल्ले पर थे. अचानक से वह छत से नीचे गिर गये. घटना के बाद गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग जब बाहर निकले तो देखा कि संजय जमीन पर गिरे पड़े हैं. उसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां सोमवार को उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >