वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सिदगोड़ा थानांतर्गत सूर्य मंदिर के पास रविवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने बिरसानगर जोन नंबर तीन निवासी अजय रविदास और उसके साथी पर चापड़ से हमला कर दिया. वारदात के बाद दोनों युवक फरार हो गये. इस घटना में अजय रविदास के हाथ और उसके साथी के सिर पर गंभीर चोट लगी है. दोनों को टीएमएच पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी टीएमएच पहुंचे. टीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. इस संबंध में अजय रविदास ने सिदगाेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गयी है.
