Jamshedpur News : सिदगोड़ा : महिला ने लगायी फांसी, पति और देवर पर प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थानांतर्गत न्यू बारीडीह की रहने वाली प्रियंका कुमारी (30) ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

टिनप्लेट अस्पताल में भिडे़ मायके और ससुराल पक्ष के लोग

घटना के बाद सिदगोड़ा पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, पूछताछ

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थानांतर्गत न्यू बारीडीह की रहने वाली प्रियंका कुमारी (30) ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की है. घटना के बाद टिनप्लेट अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. सिदगोड़ा और गोलमुरी थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया. सिदगोड़ा पुलिस प्रियंका के पति प्रशांत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस जब दोनों पक्ष को पूछताछ के लिए थाना ले गयी, तो वहां भी प्रियंका के घरवालों ने ससुरालवालों के साथ हाथापायी की. बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्ष को शांत कराया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रियंका के पति प्रशांत कुमार ड्यूटी गये थे. उस दौरान उसने फोन कर पति को कुछ जानकारी दी. संभवत: उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी. इस दौरान प्रियंका ने अपने भाई को भी फोन या वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात की. उसके बाद प्रियंका का भाई और देवर-ससुर घर पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर प्रियंका को फंदे से उतारा. आनन-फानन में सभी प्रियंका को लेकर टिनप्लेट अस्पताल गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

देवर करता था ज्यादा प्रताड़ित

इस मामले में प्रियंका की मां सजिता देवी ने बताया कि प्रियंका की शादी सात साल पूर्व बारीडीह के प्रशांत कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी परेशान कर रहे थे. उसका एक देवर अमन है, जो आस्ट्रेलिया में रहता है, लेकिन वर्तमान में वह जमशेदपुर आया है. वह उनकी बेटी को सबसे ज्यादा प्रताड़ित करता था. प्रियंका बार-बार ससुराल में प्रताड़ित किये जाने की जानकारी देती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >