भागने के क्रम में पूरन चौधरी ने पुलिस पर ईंट से किया हमला
पूरन चौधरी के भाई से सिदगोड़ा पुलिस कर रही है पूछताछ
कुछ दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के केस में जमानत पर छूटा है पूरन चौधरी
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने मंगलवार को शातिर अपराधी पूरन चौधरी को पकड़ा, लेकिन उसके साथियों ने बीच-बचाव कर उसे भगा दिया. भागने के क्रम में पूरन चौधरी ने पुलिस पर ईंट से हमला भी किया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सिदगोड़ा थाना की पुलिस पूरन चौधरी के भाई को पकड़ कर थाना ले गयी. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरन चौधरी की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूरण चौधरी पिस्तौल के साथ क्षेत्र में घूम रहा है. वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके बाद सिदगोड़ा थाना के एक टाइगर जवान ने सादे लिवास में पूरन चौधरी को पकड़ लिया. वह अपने भाई व दोस्त के साथ घूम रहा था. हंगामा की सूचना पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. लेकिन तबतक पूरन चौधरी फरार हो गया था. पूरन चौधरी पर 17 केस दर्ज है. जिसमें फायरिंग, लूट, रंगदारी समेत अन्य केस शामिल हैं. पूरन चौधरी पर बंगाल में भी पुलिस पर फायरिंग का केस दर्ज है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.