जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव श्रीनाथ श्रावणी संगम-7 का समापन शुक्रवार को हुआ. 19 और 20 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में सावन मास की सांस्कृतिक परंपराओं और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में डॉ. रम्यता प्रफुल्ल (मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक), डॉ. तनुश्री बोस (ब्रांड एंबेसडर, आदित्यपुर नगर निगम), पूनम महानंद, मिष्टू मुखर्जी, डॉ. सुमन कुमारी और लाइव परफॉर्मर आकाश मूर्ति उपस्थित थे.
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की जमकर सराहना की. उत्सव के दौरान मेहंदी रंग लायी, रेशम की डोर, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, नाचे मन मोरा, श्रावणी काव्यांजलि और रैंप वॉक जैसी रंग-बिरंगी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्वेत कुमार भगत को मिस्टर सावन और पापिया दास को मिस सावन चुना गया.
हर महीने का अपना अगल महत्व : सुखदेव
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जीवन में हर महीने का अपना एक अलग महत्व है. सावन की हरियाली से पर्यावरण और जीवन में होने वाले बदलावों पर उन्होंने अपनी बातों को प्रस्तुत किया. विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने पारंपरिक वेशभूषा में इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान संगीत के रंगों में पूरा कैंपस सराबोर रहा.
