Jamshedpur News : कदमा में किराया वृद्धि के खिलाफ उबले दुकानदार, आंदोलन का निर्णय

Jamshedpur News : जेएनएसी की ओर से दुकानों के किराये में की गयी वृद्धि के खिलाफ शहर के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है.

Jamshedpur News :

जेएनएसी की ओर से दुकानों के किराये में की गयी वृद्धि के खिलाफ शहर के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को कदमा मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की बैठक में दुकानदारों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया. संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अधिवक्ता संजय सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में 10 प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि जेएनएसी ने बिना किसी नियम-कायदे के किराया बढ़ा दिया है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने दुकानदारों से एकजुट होकर आंदोलन का आह्वान किया. बैठक में मौजूद सभी दुकानदारों ने एक स्वर में किराया वृद्धि का विरोध करते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महासचिव नसीम अंसारी, सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >