Jamshedpur news. सोनारी में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, एक युवक गया जेल

अन्य आरोपियों की तलाश में की जा रही छापामारी

Jamshedpur news.

सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को रंगदारी स्वरूप पांच हजार रुपये नहीं देने पर युवकों ने दुकानदार खूंटाडीह निवासी प्रताप महानंद की पिटाई कर दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस संबंध में प्रताप महानंद ने सोनारी थाना में बुधराम मोहल्ला निवासी राजा ठाकुर, खस्सी मार्केट निवासी सूरज कर्मकार समेत चार अन्य युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज कर्मकार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >