Jamshedpur news. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई की दी गयी ट्रेनिंग

सोनारी में नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur news.

भारत सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रायोजित निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण सह प्रशिक्षण का कार्यक्रम सोनारी के शिवम शिल्प कला संस्था में संपन्न हुआ. खादी ग्रामोद्योग आयोग के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार के विशेष परामर्श एवं सहयोग से संस्था के कार्यालय में निःशुल्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने बताया कि 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया. 4 मार्च से 18 मार्च तक कार्यक्रम चला. इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना है. संस्था की अध्यक्ष मघु सिंह ने इसके लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार और मनोज कुमार आभार प्रकट किया और आगे भी इस तरह के आयोजनों के लिए अपेक्षित सहयोग की प्रार्थना की. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था की सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >