Jamshedpur news. शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो आकस्मिक निधन

सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को दोपहर एक बजे जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लाया जायेगा

Jamshedpur news.

शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो (64 वर्ष) का हृदय गति रुकने से टाटा मोटर्स अस्पताल में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया. जिला बार एसोसिएशन के सीनियर मेंबर युधिष्ठिर महतो परसुडीह में रहते थे, जबकि उनका पैतृक घर पोटका हाता के समीप है. उनका एक सुपुत्र और एक सुपुत्री हैं, जो शहर से बाहर रहते हैं उनके आ जाने के बाद सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को दोपहर एक बजे जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लाया जायेगा. यहां बार एसोसिएशन के सदस्य, पदाधिकारी व अधिवक्ता पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद उनकी पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि साकची सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में दोपहर डेढ़ बजे किया जायेगा. इधर युधिष्ठिर महतो के निधन की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता हेमंत कुमार, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता लालटू चंद्रा, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बोलाई पांडा सभी अधिवक्ताओं को सूचित कर शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >