जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (बालक-बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में किया गया. इसमें 200 खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने हिस्सा लिया. ट्रायल के आधार पर चुने जाने वाली टीम साहिबगंज में 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक आयोजित होने वाली झारखंड स्टेट जूनियर बास्केटबॉल चैंपिनशिप में हिस्सा लेगी. ट्रायल के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, सचिव हरभजन सिंह, मो वसीम, मो निजाम, हरीश शर्मा, प्रियांशु, सुशील कुमार, अनीश व अन्य लोग मौजूद थे. ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का शूटिंग एक्यूरेसी, फास्ट ब्रेक, डिफेंसिव रिबाउंड का कड़ा परीक्षण लिया गया. ट्रायल के बाद शॉर्टलिस्ट किये गये खिलाड़ियों का कैंप धातकीडीह में होगा. इसके बाद इन अंतिम टीम की घोषणा की जायेगी.
Selection trial for East singhbhum basketball team : जिला बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 200 खिलाड़ी हुए शामिल

Selection trial for East singhbhum basketball team : जिला बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 200 खिलाड़ी हुए शामिल
Copied link
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (बालक-बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में किया गया.