संजीव सरदार के लिए पत्नी और रामचंद्र के लिए पत्नी व पुत्र मांग रहे समर्थन

पोटका से महागठबंधन प्रत्याशी झामुमो के संजीव सरदार के समर्थन में उनकी पत्नी रानीता सरदार चुनाव प्रचार कर रही हैं. गांव-गांव जाकर जनता से पति को समर्थन देने की अपील कर रही हैं.

जमशेदपुर.

पोटका से महागठबंधन प्रत्याशी झामुमो के संजीव सरदार के समर्थन में उनकी पत्नी रानीता सरदार चुनाव प्रचार कर रही हैं. गांव-गांव जाकर जनता से पति को समर्थन देने की अपील कर रही हैं. रविवार को रानीता ने सनग्राम, जुड़ी, हकाई समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया, पर्चे बांटे और संवाद किया. रानीता संजीव सरदार के विकास-कार्यों का हवाला देते हुए समर्थन मांग रही हैं.

रामचंद्र की पत्नी व पुत्र घूम-घूम कर मांग रहे आशीर्वाद

जमशेदपुर.

जुगसलाई से एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के चुनाव अभियान में पत्नी सरस्वती सहिस और पुत्र सत्यजीत सहिस, विशाल सहिस सक्रिय हैं. सहिस की पत्नी गृहिणी और पुत्र सत्यजीत सहिस स्नातक कर रहे हैं. सत्यजीत रामचंद्र सेना बनाकर युवाओं की टोली के साथ वोट मांग रहे हैं. सहिस की पत्नी व पुत्र बोड़ाम, पटमदा में ज्यादा सक्रिय हैं. दोनों रामचंद्र सहिस की उपलब्धियों को बताते हुए इस चुनाव में समर्थन मांग रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >