Jamshedpur news. कैंसर मरीजों के लिए किया गया एसडीपी डोनेशन

सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप (o-) ओ-नेगेटिव रेयर ग्रुप है

Jamshedpur news.

पांच दिन के अंतराल में दूसरी बार कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए बुधवार को ब्लड बैंक में एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) डोनेशन किया गया. आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 21वीं बार कैंसर पीड़ित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया. सुनील आनंद का विभिन्न ब्लड बैंक के डोनेशन को मिलाकर 46वां रक्तदान एवं 21वां एसडीपी दान किया. सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप (o-) ओ-नेगेटिव रेयर ग्रुप है. इस ग्रुप के रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम है, इसलिए ब्लड बैंक के बुलावे पर एसडीपी डोनेट किया गया. आदिवासी ब्लड मैन राजेश एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने सुनील आनंद को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >