Jamshedpur News : सरयू राय ने बारीडीह में ''सुशासन दिवस'' के रूप में मनाया नीतीश कुमार का जन्मदिन
Jamshedpur News : जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से 1 मार्च 2026 को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया.
सड़क, संपर्क और महिला सशक्तिकरण से बदला बिहार का चेहरा : सरयू राय
Jamshedpur News :
जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से 1 मार्च 2026 को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर और केक काटकर नीतीश कुमार के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. सरयू राय ने कहा कि 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नये आयाम छुए हैं. आज रांची से पटना की दूरी महज 4.5 से 5 घंटे में तय हो जाती है. यह केवल समय की बचत नहीं, बल्कि बिहार के बुनियादी ढांचे में आये व्यापक बदलाव का प्रमाण है. बेहतर सड़कों ने आर्थिक गतिविधियों को नयी गति दी है और आज बिहार कई क्षेत्रों में दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन गया है. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजलि सिंह, विश्राम प्रसाद, कुलविंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, राजेश कुमार, मंजू सिंह, आकाश शाह, अमृता मिश्रा, जितेंद्र सिंह, भरत पांडे, विजय सिंह, राज कुमार पासवान, संजीव सिंह आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.