Jamshedpur News : संध्या सिंह ने जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम चुनाव के संपन्न होने के बाद एनडीए की महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने क्षेत्र की जनता और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम चुनाव के संपन्न होने के बाद एनडीए की महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने क्षेत्र की जनता और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने एनडीए के सभी समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया है. संध्या सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल हार-जीत का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है.

संध्या सिंह ने चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाये गये अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है. उन्होंने मानगो की जागरूक जनता को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >