Jamshedpur News : साकची : पड़ोसी दुकानदार ही निकला चोर, सीसीटीवी में वारदात कैद
साकची बाजार टीना शेड स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से सामानों की चोरी करने के मामले में दुकानदार तारकेश्वर ने अपने पड़ोस के दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है.
साकची बाजार टीना शेड स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से सामानों की चोरी करने के मामले में दुकानदार तारकेश्वर ने अपने पड़ोस के दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. मामले के संबंध में दुकानदार तारकेश्वर ने बताया कि बीते पांच छह माह से दुकान के बाहर रखे सामानों की चोरी हो रही है. उसके बाद जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जांच के लिए दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया. उसके बाद बुधवार रात को भी दुकान में चोरी हुई. चोरी के बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा गया तो पाया गया कि उनके पड़ोस के दुकानदार द्वारा ही उनके दुकान से सामानों की चोरी की जा रही है. उसके बाद तारकेश्वर ने सबूत के साथ साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.