तिरंगे के रंग में रंगा साकची, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा शहर

जमशेदपुर का साकची क्षेत्र आज देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे.

जमशेदपुर | रविवार को साकची का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गयी. यात्रा साकची आम बागान से शुरू होकर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय गोलचक्कर तक पहुंची.

तिरंगे के साथ निकले कार्यकर्ता, गूंजे देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में आगे बढ़े. इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा साकची क्षेत्र गूंज उठा.

कई भाजपा नेता यात्रा में हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा विशेष रूप से शामिल हुए. नेताओं ने आम बागान मैदान में राष्ट्रनायकों को नमन करने के बाद तिरंगा यात्रा की शुरुआत की.

तिरंगा देश की आन, बाण और शान : रघुवर

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बाण और शान है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है.सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है.

राष्ट्रगान के साथ हुआ तिरंगा यात्रा का समापन

कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया - यात्रा को सफल बनाने में शहरवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग रहा. साकची से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय गोलचक्कर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >