रूरल ग्रीन ने डायमंड क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्ललब को सात से मात दी

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्ललब को सात से मात दी. डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाये. आकाश कुमार ने 70 व अभिषेक अग्रवाल ने 30 रनों की पारी खेली. रूरल ग्रीन के विप्लव कर्मकार ने तीन व अंजन कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेमंड हपडगड़ाा ने 43 और नवीन सरकार ने 36 रन बनाये. विप्लव कर्मकार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >