jamshedpur news : रेलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ, जिला पुलिस और जीआरपी साथ मिलकर करेगी काम

बागबेड़ा में लोको पायलट की हत्या के बाद बनायी गयी रणनीति

jamshedpur news : टाटानगर रेलवे स्टेशन से ड्यूटी के बाद घर जा रहे लोको पायलट की हत्या के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है. इस पूरे मामले की जांच करने के लिए आरपीएफ के कमांडेंट पीएस कुट्टी खुद पहुंचे. कमांडेंट ने यहां जिला पुलिस के अलावा जीआरपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान रेलकर्मियों की सुरक्षा और उनके मूवमेंट को कैसे सुरक्षित बनाया जा सके, इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गयी. इसे लेकर आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के जवानों के साथ मिलकर काम करने की बात कही गयी. इस दौरान यह बताया गया कि देर शाम के बाद अपने घर लौटने वाले रेलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा, परसुडीह समेत अन्य निकटवर्ती क्षेत्र की पुलिस को इलाके में तैनात किया जायेगा, ताकि उनका मूवमेंट आसानी से हो सके. रेलकर्मियों की हत्या काफी गंभीर विषय है. लोको पायलट के अलावा अन्य सारे ग्रेड के कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बातें हुईं. आरपीएफ के कमांडेंट ने कहा कि इसको लेकर रेलकर्मियों से भी सुझाव लिये जायेंगे, ताकि इस तरह की घटना फिर से नहीं हो सके. इसकी जानकारी देते हुए सीनिर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि रेलवे अपने विभागीय कर्मचारियों और पदाधिकारियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है. हमलोग रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. जहां भी संभव हो, वहां आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया जायेगा, ताकि रेलकर्मियों काे स्टेशन आने और जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >