राउरकेला चैंपियन व टाटा स्टील बना उपविजेता

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट स्वीमिंग चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट स्वीमिंग चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में राउरकेला स्टील प्लांट की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, मेजबान टाटा स्टील की टीम उपविजेता रही. इस चैंपियनशिप में राउरकेला स्टील प्लांट, टाटा स्टील, इंडियन स्टील प्लांट बर्नपुर, जेएसडब्ल्यू बेल्लारी सहित कुल चार यूनिट के 30 प्रतिभागियों ने शिरकत की. विजेताओं को मुख्य अतिथि विभूति अडेसरा और सौरभ शुक्ला ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के दौरान युवराज पटेल, श्याम शर्मा, श्रवण कुमार और केके विश्वास ने टेक्निकल ऑफिसियल्स की भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >