Jamshedpur News : आद्रा रेल मंडल में 8 से 14 जून तक रोलिंग ब्लॉक, 4 जोड़ी ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के मद्देनजर आठ से 14 जून 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है.

पांच जोड़ी ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, टाटा-हटिया एक्सप्रेस के रूट में बदलाव

महुदा और आद्रा में समाप्त होंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के मद्देनजर आठ से 14 जून 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग तिथियों में चार जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है. इसके साथ ही पांच जोड़ी एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले महुदा और आद्रा स्टेशनों पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होंगी यानी अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस लौटेंगी. इसके अलावा टाटा-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व लाइव स्टेटस चेक करने की अपील की है.

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू: 8 व 11 जून को.

68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू: 9, 12 व 14 जून को.

68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू: 9 व 14 जून को.

68079/68080 भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू: 9, 12 व 14 जून को.

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेट)

18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस : 9, 12 व 14 जून को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी. यह महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी.

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस : 10 व 13 जून को आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

68055/68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू: 10 व 13 जून को आद्रा तक चलेगी और आद्रा-टाटा-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 10 व 13 जून को आद्रा तक चलेगी और आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-टाटा मेमू: 11 जून को आद्रा तक चलेगी और आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन संख्या 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 जून को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-मुरी के बजाय बदले हुए मार्ग चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >