jamshedpur news : आद्रा रेल मंडल में आज से तीन मई तक रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 अप्रैल से तीन मई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया गया है

jamshedpur news : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 अप्रैल से तीन मई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. इस कारण से कई ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा आवश्यक कार्य होना है. इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से कराया जायेगा. कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है. ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन होने के कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन ट्रेनों के रूट में बदलाव : – आसनसोल- टाटानगर- आसनसोल मेमू 28 अप्रैल को आद्रा स्टेशन तग ही चलेगी. उसके बाद फिर आद्रा से आसनसोल के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन आद्रा- टाटानगर-आद्रा के बीच रद्द रहेगी. – आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर एक मई को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. उसके बाद आद्रा से आसनसोल के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन आद्रा- पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी. – खड़गपुर- हटिया एक्सप्रेस एक मई को खड़गपुर स्टेशन से एक घंटा विलंब से चलेगी. – टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 28, 29 अप्रैल और दो मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से होकर चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >