Jamshedpur News : नीलडुंगरी चौक के पास सड़क की मरम्मत व बंप का होगा निर्माण

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडुंगरी चौक स्थित सड़क की मरम्मत और बंप निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा.

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडुंगरी चौक स्थित सड़क की मरम्मत और बंप निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने भाजपा नेता सिर्मा देवगम को पत्र भेजकर यह जानकारी दी. श्री देवगम ने पीएमओ, नई दिल्ली को पत्र लिखकर टाटा-हाता मुख्य सड़क पर नीलडुंगरी चौक के पास सड़क सुधार और पेट्रोल पंप के सामने बंप निर्माण की मांग की थी.

उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है और सड़क पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. बंप न होने से भारी वाहन और बसें तेज रफ्तार से गुजरती है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है. प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, जिससे सड़क सुरक्षित होगी और दुर्घटनाओं में कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >