lakki muathai state president : लक्कीकांत दास बने डब्ल्यूबीसी झारखंड के अध्यक्ष

जमशेदपुर. जमशेदपुर के लक्कीकांत दास को डब्ल्यूबीसी एमेच्योर मुआय थाई झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर के लक्कीकांत दास को डब्ल्यूबीसी एमेच्योर मुआय थाई झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. 27 मार्च को जमशेदपुर में हुई डब्ल्यूबीसी एमेच्योर मुआय थाई झारखंड की बैठक में यह निर्णय लिया गया. झारखंड में मुआय थाई के संस्थापक अंगराज, नेशनल रेफरी हरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष अनमोल कौर अंगराज, सविता सोरेन ने लक्की को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना. लक्की कई वर्षों से मुआय थाई को पूरे झारखंड में विकसित करने व खिलाड़ियों को तैयार करने में अपना योगदान दे रहे हैं. वह एक क्वालिफाइड तकनीकी पदाधिकारी भी हैं. अध्यक्ष बनने बाद लक्की ने प्रभात खबर को बताया कि वह इस खेल को पूरे झारखंड में लोकप्रिय बनाने की कोशिश करेंगे. यह खेल सेल्फ डिफेंस के लिए भी एक उत्तम खेल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >