jsca school league : काशीडीह हाई स्कूल ने एडीएल सनशाइन को 23 रन से हराया

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने एडीएल सनशाइन को 23 रन से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने एडीएल सनशाइन को 23 रन से हराया. काशीडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में चार विकेट पर 109 रन बनाए. आनंद ने 41 व राज हेंब्रम ने 18 रन का योगदान दिया. एडीएल की ओर से कुमार अगसत्य ने तीन विकेट लिये. जवाब में एडीएल की टीम निर्धारित 8 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन ही बना सकी. अनुराग सिंह ने 47 व गौरव मुखी ने 21 रनों की पारी खेली. काशीडीह की ओर से राज व देबोजीत मुखर्जी को एक-एक विकेट मिला. आनंद प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >