Jamshedpur News: गोलमुरी गोदाम में FCI से आए चावल की गुणवत्ता पर सवाल, जांच में निकला सड़ा अनाज और कम वजन

जमशेदपुर के गोलमुरी गोदाम में एफसीआई से आए चावल की खेप में कीड़े, बदबू और कम वजन मिलने पर एजीएम ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

जमशेदपुर: गोलमुरी सह अंचल गोदाम में बर्मामाइंस स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से अगस्त माह के लिए भेजी गई चावल की खेप की गुणवत्ता और वजन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रविवार को अंचल गोदाम में ट्रक से पहुंचे चावल की जांच के दौरान बोरियों में बदबू, सड़ा हुआ अनाज और निर्धारित मात्रा से कम वजन पाए जाने पर हड़कंप मच गया.

जांच में उजागर हुई खामियां

गोदाम प्रबंधन के अनुसार बर्मामाइंस एफसीआई से एक ट्रक में लगभग 500 बोरी चावल भेजा गया था. अनलोडिंग के दौरान जांच में पाया गया कि करीब 5 से 6 बोरी चावल पूरी तरह सड़ा और बदबूदार है. इसके अलावा कई बोरियों का वजन कराने पर उनमें निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिला. इसे देखते हुए गोदाम के एजीएम ने खराब बोरियों को लेने से इनकार कर दिया और मामले की तत्काल जानकारी उच्चाधिकारियों को दी.

कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल

अनाज की ऐसी गुणवत्ता ने एफसीआई की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है. गोदाम प्रबंधन का कहना है कि अब यह जांच का विषय है कि एफसीआई गोदाम से चावल की लोडिंग के वक्त वजन और गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर की गई थी और ऐसी लापरवाही कैसे हुई. विभागीय जांच के बाद ही इसकी जिम्मेदारी तय हो सकेगी.

अधिकारी ने क्या कहा

गोलमुरी सह अंचल गोदाम के एजीएम बबलू नामता ने बताया कि एक ट्रक में करीब 500 बोरी चावल आया था, जिसमें 5 से 6 बोरी चावल सड़ा हुआ और बदबूदार मिला है. इसके साथ ही कुछ बोरियों में निर्धारित मात्रा से कम चावल भी पाया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और फिलहाल पूरी खेप गोदाम में उतार ली गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >