Jamshedpur News : समीक्षा बैठक में आर्म्स एक्ट केसों में सुस्ती उजागर, डीआइजी ने दिये ये निर्देश

Jamshedpur News : आर्म्स एक्ट के मामलों में लापरवाही पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने नाराजगी जतायी. वह शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.

कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के 2020 के केस में अबतक नहीं दाखिल हुआ फाइनल चार्जशीट

कोल्हान डीआइजी ने थाना प्रभारी व डीएसपी को दिये कई निर्देश

पिछले 4 साल में आर्म्स एक्ट के 35 मामलों में चार्जशीट लंबित

फरार आरोपियों पर वारंट और कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश

Jamshedpur News :

आर्म्स एक्ट के मामलों में लापरवाही पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने नाराजगी जतायी. वह शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि कदमा थाना के वर्ष 2020 के एक मामले में अब तक फाइनल चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी है. इतना ही नहीं, पिछले चार वर्षों में 35 मामलों में भी चार्जशीट लंबित है.

डीआइजी ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को जल्द से जल्द सभी केस का चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया. वहीं, इन केस में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत कराकर कुर्की की कार्रवाई करने को कहा. बताया गया कि पिछले चार वर्षों में शहरी क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के करीब 95 मामले दर्ज हुए हैं. बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी मौजूद थे.

अपराध और चापड़बाजी पर लगाम लगाने का निर्देश

कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने समीक्षा बैठक में जिला में अपराध नियंत्रण करने का निर्देश दिया. वहीं, हाल के दिनों में हुई चापड़बाजी के मामले में गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के बाद देर शाम डीआइजी चाईबासा लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >