Jamshedpur news.जेएनएसी में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

सिदगोड़ा सोन मंडप में आयोजित सेमिनार में 25 युवाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से शुक्रवार को 25 युवाओं का प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया. सिदगोड़ा सोन मंडप में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए सहायक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज डॉ अभिषेक कुमार ने योजना से संबंध में विस्तृत जानकारी युवाओं को दी. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीएमएम विद्या कुमारी और सलिल तिर्की ने योजना में आवेदन करने, इसके योग्य लाभुकों की योग्यता की जानकारी दी.

एक साल का होगा इंटर्नशिप : विद्या कुमारी

जेएनएसी की सीएमएम विद्या कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अभ्यर्थियों को कंपनियों में 12 महीने की अवधि के लिए इंटर्नशिप के मौका मिलेगा. सरकार युवाओं का न सिर्फ अपना कौशल विकास करने का मौका दे रही है. बल्कि इसके जरिए भविष्य में उनके लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं. इससे उन्हें वर्क एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र भी मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसमें से 500 रुपये कंपनी देगी और बाकी के 4,500 रुपये सरकार सीधे इंटर्न के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजेगी. इसके अलावा इंटर्न को नामांकन के समय सरकार की तरफ से 6,000 रुपये भी मिलेंगे. इंटर्नशिप के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आवेदक की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदक किसी फुल टाइम जॉब या रेगुलर पढ़ाई में नहीं हो. आवेदक एसएससी, एचएससी, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बी कॉम, बीसीए, बीबीए, बी फॉर्मा जैसी कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री पूरा किया हो. सेमिनार में सैकड़ों युवक, युवतियों शामिल हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >