वायरल फीवर की चपेट में 'रामलाल', पर वह इंसान नहीं, ग्रामीणों का है चहेता...

चाकुलिया में प्रसिद्ध हाथी रामलाल की तबीयत खराब होने की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग से हाथी की स्वास्थ्य जांच और निगरानी करने की मांग की गई है.

चाकुलिया : प्रसिद्ध हाथी रामलाल की तबीयत खराब होने की आशंका से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गयी है. मंगलवार दोपहर रामलाल हाथी तालाब में खूब नहाया. इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इसके उपरांत जमीरगोट क्षेत्र की कच्ची सड़क पर धीरे-धीरे चलते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि हाथी के पैर में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है. हालांकि, उसकी वास्तविक स्थिति की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, ये आशंका जताई जा रही है कि रामलाल हाथी वायरल फीवर की चपेट में है.

पश्चिम बंगाल में देखा गया है रामलाल

रामलाल को पश्चिम बंगाल के रंजा बीट, पीड़ाकाटा रेंज क्षेत्र में देखा गया है. स्थानीय लोगों से अपील की गयी है कि हाथी के करीब न जाय, भीड़ न लगायें और उसे किसी भी तरह से परेशान या उत्तेजित न करें. सुरक्षित दूरी बनाये रखते हुए वन विभाग को इसकी सूचना देने तथा हाथी की स्थिति पर नजर रखने की अपील की गयी है. साथ ही लोगों ने वन विभाग से भी रामलाल की स्थिति की निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर उसकी स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है, ताकि हाथी को सुरक्षित रखा जा सके.

रामलाल ने किसी को नहीं पहुंचाया है नुकसान

आज तक किसी को रामलाल ने नुकसान नहीं पहुंचाया है. रामलाल को प्राय: क्षेत्र में देखा जाता है. शहरी क्षेत्रों में लोगों के साथ उसे कई बार देखा गया है. लोग उसे खूब प्यार भी करते हैं. उसे खुद से भोजन लाकर देते हैं. रामलाल से लोगों की मित्रता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है. यही कारण है कि रामलाल को नहाता देख लोग चिंतित हो गये. उसे कहीं वायरल फीवर न हो जाए इस बात की चिंता लोगों को सता रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >