जमशेदपुर में निकलने लगा रामनवमी का विसर्जन जुलूस, डीसी-एसएसपी भी निकले, कई जगह पर बना वॉच टावर

जमशेदपुर में रामनवमी की शोभायात्रा निकलनी शुरू हो गई है. सड़क पर लोगों का जोश देखते ही बन रहा है. पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है.

जमशेदपुर, निखिल सिन्हा : जमशेदपुर शहर में रामनवमी की शोभायात्रा निकलने लगी है. पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है. गुरुवार को विसर्जन जुलूस के दौरान पूरे जिले में करीब 4,000 पुलिस बल को अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया.

  • साकची समेत कई जगहों पर बना वॉच टावर
  • ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से हो रही है निगरानी
  • कई संवेदनशील क्षेत्र के मार्ग पर लगाया बेरिकेटिंग

संवेदनशील क्षेत्रों में रैफ के साथ जिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है. ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. इसमें जिला पुलिस के करीब 3,000 बल को ड्यूटी पर लगाया जा चुका है. सभी थाना में जिला बल के साथ साथ अन्य बलों को भी तैनात किया गया है. प्रत्येक थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्र के हर अखाड़ा के साथ पुलिस बल मौजूद रहे.

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए परसुडीह मकदमपुर रेलवे फाटक के पास विसर्जन जुलूस की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल ,सिटी एसपी मुकेश लुणायत डीडीसी मनीष कुमार,विधि व्यवस्था डीएसपी मोहम्मद तौकीर आलम समेत कई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. जहां उन लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया.

इस दौरान पुलिस ने बेरिकेटिंग किये गये क्षेत्रों का दौरा भी किये. पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मकदमपुर में भी ड्रोन से निगरानी के लिए तैनात किया है. फोर्स के अलावे 15 ड्रोन कैमरे को भी ऑपरेटर के साथ ड्यूटी में लगाया गया है. कोई भी जुलूस आने के साथ ही ड्रोन से निगरानी की जायेगी. इसके अलावे अलग अलग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है.

साकची गोलचक्कर पर विशेष तैयारी, बना वॉच टावर

साकची गोलचक्कर पर जुलूस को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. गोलचक्कर पर हर ओर से आने वाली सड़कों को बेरिकेट कर सिर्फ दो मार्ग को खुला रखा गया है. गोलचक्कर की ओर आने वाले लगभग सड़कों को बंद कर दिया गया है. साकची गोलचक्कर पर वॉच टॉवर भी बनाया गया है.

इसके अलावे काफी संख्या में फोर्स की तैनाती भी की गयी है. अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है. ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. सीसीआर कक्ष में क्यूआरटी बल को रेडी पोजिशन में रखा गया है. इसके अलावे मानगो में रैफ की तैनाती की गयी है. जुगसलाई थाने में भी क्यूआरटी की एक टुकड़ी को तैनात किया गया है.

Also Read : रामनवमी शोभायात्रा से पहले पुलिस ने जमशेदपुर में ड्रोन से की संवेदनशील इलाकों की निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >